मछली बनाने का ये खास तरीका बढ़ा देता है इसका स्वाद, जानें इस आसान सी विधि को और अपने घर पर आजमाएं।

फिश बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Fish recipe in Hindi

आज हम आपको फिश बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

फिश बनाने के लिए जरुरी सामग्री
आधा किलो मछली, लहसुन अदरक का पेस्ट, हल्दी पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच जीरा, तेज पत्ता, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

मछली बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले मछली के पीस को पानी से अच्छी तरह से धो लें| फिर एक बाउल में मछली के पीस, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद किसी ढक्कन से 10 से 15 मिनट के लिए रख दें| एक कड़ाही में एक या दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तो तब मछली के पीस डालकर धीमी आंच पर अलट पलट करके लगभग 5 मिनट फ्राई कर लें| जब मछली के पीस फ्राई हो जाएं तो उन्हें कड़ाही में से निकाल लें| फिर कड़ाही में जीरा और तेजपत्ता को डाल कर फ्राई कर दें| उसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डाल का फ्राई कर लें| उसके बाद अदरक और लहसुन पेस्ट को डाल कर भून लें|

यह भी पढ़ें: अकसर महंगे होटल और रेस्टुरेंट में मिलने वाले डोनट को अब आप घर पर भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और बनायें।

फिर हल्दी पॉउडर, धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फ्राई कर लें| फिर अपनी पसंद के अनुसार पानी डालकर उबलने दें| जब ग्रेवी में उबाल आ जाएं तब उसमे मछली के फ्राई पीस डालकर पाँच मिनट पका लें| बस गैस बंद कर दें और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला लें| फिश बनकर तैयार है, गरमा गर्म फिश रोटी के साथ परोसें|

- Advertisement -