भगवान श्री साईं बाबा के भक्तों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले इस साईं कष्ट निवारण मंत्र को बेहद ही शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। माना जाता है की यह मंत्र साईं बाबा के भक्तों को उनके सभी कष्टों और चिंताओं से मुक्ति प्रदान करने में मदद करता है। अगर आप भी किसी कष्ट या समस्या से परेशान हैं और उसका समाधान नहीं मिल पा रहा तो करें इस मंत्र का जाप, नए मार्ग खुल जाएंगे।
साई कष्ट निवारण मंत्र हिंदी में । Sai kasht nivaran Mantra Benefits in Hindi
ॐ श्री साईं आपदां उद्धारतु॥
साई कष्ट निवारण मंत्र की विधि और लाभ :
इस मंत्र का जाप करने हेतु सबसे पहले एक शांत और शुद्ध स्थान का चयन करें। आमतौर पर सभी के घरों में पूजा घर होता ही है, तो इस मंत्र के जाप के लिए भी पूजा घर उपयुक्त है। इसके बाद अपनी आँखें बंद करें और अपने मन से सभी विचारों का परित्याग करते हुए अपने मन को संयमित करें, फिर इस मंत्र का स्पष्ट रूप से उच्चारण करते हुए जाप करें। इस मंत्र का जाप आप अपने अनुसार दिन में 11, 21, 51 या 108 बार कर सकते हैं।
साईं कष्ट निवारण मंत्र के जाप से आपके जीवन में आयी सभी कष्ट और समस्याओं का अंत होता है। साथ ही यह मंत्र आपके मन को एक मानसिक शांति प्रदान करता है और आपको बिना वजह की चिंताओं से मुक्ति दिलाता है। नियमित रूप से जो भी इस मंत्र का जाप करता है उस पर साईं बाबा की कृपा बनी रहती है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।