सत्तू रेसिपी हिंदी में । Sattu recipe in Hindi

सत्तू रेसिपी कैसे बनायें । Sattu recipe in Hindi

सत्तू गर्मियों के मौसम में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आज के समय में बाजार में भी सत्तू (Sattu recipe in Hindi) आसानी से मिल जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले सत्तू में मिलावट भी हो सकती है। इसीलिए घर पर बने सत्तू का इस्तेमाल ज्यादा लाभकारी होता है। चलिए आज हम आपको घर पर सत्तू बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

सत्तू बनाने के लिए जरुरी सामान
एक किलो चना दाल, आधा किलो गेहूं और 200 ग्राम जौ

सत्तू बनाने का तरीका

घर पर सत्तू बनाने के लिए पहले एक किलो चने की दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो कर 8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। एक भगोने में आधा किलो गेंहू डालकर पहले पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। फिर गेंहू को भी पानी में 8 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।

इसी तरह से जाऊ को भी पानी में भिगो कर रख दें। 8 घंटे बाद चने की दाल, गेंहू और जौ को पानी में से निकाल कर तेज धूप में डाल दें। लगभग पाँच घंटे सूखा लें। फिर एक कड़ाही को गर्म होने के लिए रख दें। फिर कड़ाही में चने की डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

जब चने की दाल जब भून जाएं तब उसे कड़ाही में निकाल कर प्लेट में निकाल लें। फिर कड़ाही में गेंहू के दाने डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। उसके बाद भूनें हुए गेंहू के दाने को प्लेट में निकाल लें। अंत में कड़ाही में जौ को डालकर सुनहरा होने तक भून लें। फिर भूनें हुए जौ को भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट रुमाली रोटी रेसिपी हिंदी में

चने की दाल,गेंहू के दाने और जौ को ठंडा होने दें। फिर तीनो चीजों को एक साथ मिलाकर महीन पीस कर चूर्ण बना लें। बस सत्तू बनकर तैयार है। जब आपका मन करें सत्तू का मजा ले सकते है।

- Advertisement -