शनिवार मंत्र हिंदी में । Saturday Mantra in Hindi

हमारी हिन्दू संस्कृति में शनिवार का दिन शनि देव के दिन के रूप में जाना जाता है। इस दिन लगभग सभी लोग ही शनि देव की पूजा करते हैं और कामना करते हैं की उनका आशीर्वाद हमपर बना रहे। ऐसा कहा जाता है की जिस व्यक्ति पर भी शनि देव की कृपा पर जाए उसके जीवन के किसी भी कार्य में कोई भी बाधा या समस्या नहीं आती।

- Advertisement -
   

शनिवार मंत्र हिंदी में । Saturday Mantra in Hindi

ॐ शं शनिश्चराय नम:

शनिवार मंत्र का विवरण :
शनि देव से लगभग सभी ही भय खाते हैं, कहते हैं की अगर कोई उनके कोप का भागी बन जाए तो वह व्यक्ति कभी सफल नहीं हो पाता, उसका जीवन ही समस्याओं से घिरा रहता है। इसी वजह से सभी ही शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-पाठ जरूर करते हैं। उनके इस मंत्र का जाप भी आपको उनका आशीर्वाद दिलाता है और आप पर उनकी कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: साल में एक बार आने वाले सरस्वती पूजा का सभी के लिए बड़ा ही महत्व होता है, इस दिन माँ सरस्वती की पूजा में उनके इस पुष्पांजलि मंत्र के साथ पुष्प अर्पित करने से आप पर माता की कृपा हमेशा बनी रहती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

ऐसी मान्यता है की शनिवार को हमें काले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इसकी वजह है की शनि देव श्याम वर्ण के थे और उन्हें काला रंग अति प्रिय है। स्नान करते समय जल में थोड़े से काले तिल डालें और तब नहाएं। इसके साथ ही शनिवार को काले तिल या सरसों के तेल का दान करना भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। अब शनि देव के पूजा करें और इस मंत्र का जाप करने के बाद माथे पर काला तिलक लगाएं।

- Advertisement -