गुजरात की बेहद ही लोकप्रिय सेव खमानी की डिश को बच्चे से लेकर बड़े सभी बहुत ही पसंद के साथ खाते हैं, जानिए इसे आसानी से बनाने का तरीका और आजमा कर देखें।

सेव खमानी रेसिपी हिंदी में । Sev khamani recipe in Hindi

सेव खमानी (Sev khamani recipe in Hindi) गुजरात का सबसे लोकप्रिय स्नैक है। गुजराती लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते है। चलिए अब हम आपको सेव खमानी बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

सेव खमानी बनाने के लिए जरुरी सामान
10 खमण ढोकला के पीस, दो चम्मच सरसो के दाने, दो चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई चम्मच हींग, दो चम्मच चीनी पॉउडर, दो चम्मच अनार के दाने, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, दो चम्मच बारीक घिसा हुआ नारियल, तीन चम्मच नमकीन बारीक सेव, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

सेव खमानी बनाने का तरीका

सेव खमानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 10 खमण ढोकला के पीस को डाल दें। उसके बाद हाथ या मेशर की मदद से खमण ढोकला के पीस का चूरा बना लें। उसके बाद एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में सरसो के दाने और हींग डालकर भून लें।

जब सरसो के दाने भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर फ्राई करें। जब लहसुन और हरी मिर्च भून जाएं तब गैस को बंद कर दें। कड़ाही के मिश्रण को बाउल में चूरे के ऊपर डाल दें। हाथ से मिश्रण और ढोकले के चूरे को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: शेजवान फ्राइड राईस एक तीखे स्वाद वाली लाजवाब डिश है जिसे सभी बेहद ही पसंद के साथ खाते हैं, अब इसे घर पर बनाना भी है बहुत ही आसान, जानिए इसे बनाने की विधि और आजमाइए।

उसके बाद बाउल में चीनी पॉउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, नमकीन सेव और बारीक घिसा हुआ नारियल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। स्वादिष्ट सेव खमानी बनकर तैयार है। एक प्लेट में मिश्रण को निकाल लें फिर ऊपर से बारीक नमकीन सेव और अनार के दाने डालकर सर्व करें।

- Advertisement -