मनुष्य को अपने जीवन में संकट और चिंता से मुक्ति पाकर शांति प्राप्त करने का ये है सरल मार्ग

शांति मंत्र | Shanti mantra in Hindi

आजकल के भाग दौड़ भरी आधुनिक जीवन में हर व्यक्ति किसी न किसी संकट में ज़रूर घिरा होता है। इस वजह से वह तनाव और चिंता से ग्रसित हो जाता है। वह इस व्यवधान से छुटकारा पाना चाहता है। इसके लिए वह कई तरह के जतन भी अपनाता है। इससे मुक्ति प्राप्त करने का सबसे सरल मार्ग अध्यात्म का मार्ग है। इसके लिए उसे शांति मंत्र का जाप करना होगा।

- Advertisement -
   

शांति मंत्र

ॐ नम: शिवाय
ॐ हं हनुमते नम:
राम… राम… राम….

शांति मंत्र का अर्थ:

हे भगवान शिव आपको हमारा प्रणाम, हे रामभक्त हनुमान आपको हमारा प्रणाम, भगवान श्री राम

इस शांति मंत्र का जाप किसी भी समय किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप सुबह सूर्योदय के समय करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से पहले शारीरिक रूप से शुद्ध हो जाना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय अपना चेहरा पूर्व के दिशा की तरफ रखना होता है। इस मंत्र का जाप भगवान के प्रतिमा के सामने करना और ज्यादा अच्छा होता है।

यह भी पढ़े: इस मंत्र का नित्य जाप करने से कलह और क्लेश का अंत होकर जीवन में खुशियां वापस लौट आएगी

इस मंत्र का जाप कम से कम ग्यारह बार करना होता है। इसे अपने परिवार या दोस्तों के साथ ग्रुप में करना ज्यादा बेहतर होता है। इसका जाप प्रतिदिन करना होता है। इस मंत्र का जाप लगातार एक महीना करने के बाद से ही इसका प्रभाव दिखना शुरू होता है। इस मंत्र के प्रभाव से चिंता दूर होती है, संकट से मुक्ति मिलती है। इससे मानसिक संतुलन बनी रहती है तथा जीवन शांतिमय बनी रहती है।

- Advertisement -