इस मंत्र का नित्य जाप करने से कलह और क्लेश का अंत होकर जीवन में खुशियां वापस लौट आएगी

श्री कृष्णा मंत्र | Sri Krishna mantra lyrics in Hindi

पृथ्वी पर मानव का जीवन अधिकतम सौ साल का माना जाता है। मानव अपने पूरे जीवन काल में तरह-तरह के कलह और क्लेशों से घिरा रहता है। वह इससे छुटकारा पाने के लिए अनेकों उपाय ढूँढ़ता रहता है। मानव को इससे छुटकारा पाने के लिए अपने कर्मों पर ध्यान देने के साथ-साथ अध्यात्म का उचित मार्ग अपनाना चाहिए। इसके लिए उसे नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।

- Advertisement -
   

श्री कृष्णा मंत्र

ॐ श्रीकृष्णाय शरणं मम।
या कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

श्री कृष्णा मंत्र का अर्थ:

हे भगवान श्री कृष्ण हम आपके शरण में रहते है, हे वासुदेव के पुत्र श्री कृष्णा आप परमात्मा है, क्लेशों को हरने वाले हे कृष्णा आपको हमारा प्रणाम है।

भगवान श्री कृष्णा के इस मंत्र का जाप किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन इसे करने से पहले शारीरिक रूप से पूरी तरह से शुद्ध हो जाना होता है। इसे भगवान के प्रतिमा के सामने करना ज्यादा अच्छा होता है। सामान्यतः इस मंत्र का जाप करते समय नमस्ते की मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र का जाप पद्मासन के मुद्रा में भी कर सकते है।

यह भी पढ़े: यह एक ऐसा मंत्र है जो आपके परिवार के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगा, प्रतिदिन करें इसका जाप

इस मंत्र का जाप कम से कम तीन बार करना चाहिए। आप अपने इच्छा अनुसार इससे ज्यादा बार भी कर सकते है। इस मंत्र का जाप सात सप्ताह तक करने के बाद ही उचित लाभ मिलना शुरू होता है। इस मंत्र के प्रभाव से जीवन में आ रही सारी बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। जीवन सुचारु रूप से चलेगा। जीवन की सारी कलह क्लेश दूर हो जाएंगी। जीवन खुशियों से भर जाएगी।

- Advertisement -