शिव गायत्री मंत्र । Shiv Gayatri Mantra in Hindi

भगवान शिव की महिमा से तो ये पूरा संसार परिचित है। जहाँ उनका विकराल रौद्र रूप पल भर में इस सृष्टि का विनाश करने में सक्षम है वहीँ दूसरी तरह उनके भोलेपन की वजह से उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है, जो असुर, देव, मनुष्य हर किसी की प्रार्थना को स्वीकार करते हैं और उसे आशीर्वाद देते हैं।

- Advertisement -
   

शिव गायत्री मंत्र । Shiv Gayatri Mantra in Hindi

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात् ॥

शिव गायत्री मंत्र का विवरण :
महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए उनका यह शिव गायत्री मंत्र बेहद ही उपयुक्त है। ऐसा भी कहा जाता है की भगवान शिव का यह मंत्र बड़ा ही शक्तिशाली पूजा मंत्र है। शास्त्रों और पुराणों की माने तो शिव के इस गायत्री मंत्र के जाप से शिव को प्रसन्न करना बड़ा ही सरल माना जाता है और इस मंत्र का जाप व्यक्ति के लिए बड़ा ही शुभ फलदायी सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: शनि देव के प्रकोप का भय हर इंसान के मन में वास करता है। हालाँकि शनि देव के इस बीज मंत्र के जाप से आप उनकी अस्मि कृपा प्राप्त कर खुद को धनवान और सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर सकते हैं, जानें उनके इस बीज मंत्र के बारे में।

ऐसी भी मान्यता है की भगवान शिव का यह गायत्री मंत्र का जाप इंसान की अकाल मृत्यु से रक्षा करता है। इस मंत्र का जाप उन लोगों के लिए भी बड़ा ही फलदायी होता है जिनके भाग्य कुंडली में काल सर्पयोग, राहु-केतु, शनि पीड़ा आदि दोष मौजूद होते हैं। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को मानसिक शांति, प्रसिद्धि और समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

- Advertisement -