शिव महा मंत्र हिंदी में । Shiv Maha mantra in Hindi
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना पूर्ण श्रद्धा और सच्चे मन से करने से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते है। सोमवार के दिन भगवान शिव के मंत्र का जाप करने से भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में आ रहे सभी कष्ट बहुत जल्द दूर हो जाते है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इंसान अलग अलग उपाय अपनाता है। चलिए अब हम आपको भगवान शिव के महा मंत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है। नीचे बताए जा रहे महा मंत्र का जाप करने से आप पर बहुत जल्द भगवान शिव की कृपा बरसती है।
शिव महा मंत्र इन हिंदी
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।
शिव महा मंत्र का जाप करने का तरीका
भगवान शिव महा मंत्र का जाप करने के लिए सोमवार सुबह जल्दी उठ कर फ्रेश होने के बाद स्नान कर लें। स्नान करने के बाद साफ कपड़ें पहन लें। उसके बाद पूजा स्थल में पूर्व दिशा की तरफ साफ आसन बिछा कर बैठ जाएं। अपने सामने एक साफ चौकी पर साफ कपडा बिछा लें।
चौकी के ऊपर भगवान शिव की फोटो या मूर्ति रख लें। भगवान शिव की फोटो के सामने दीपक और धूप बत्ती जला दें। भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। फिर भगवान शिव चालीसा और आरती करें। उसके बाद हाथ में रुद्राक्ष की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र का जाप 108 बार करें।
जाप पूर्ण होने के बाद दोनों हाथ जोड़कर भगवान शिव से जीवन में आ रहे सभी कष्टों को दूर करके जीवन सुखमय बनाने की कामना करें। नियमित रूप से इस महा मंत्र का जाप करने से बहुत जल्द भगवान शिव प्रसन्न होते है।