भगवान विष्णु के कई अवतारों में से श्री कृष्ण के अवतार को बेहद ही खास माना जाता है। उन्होंने संसार से अधर्म का नाश करके शांति और धर्म की स्थापना के लिए हुए महाभारत के युद्ध में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ही इस संसार को गीता का ज्ञान दिया, जिसमें इस पूरे संसार का ज्ञान समाहित है और जिसके माध्यम से इंसान खुद को मुक्ति के मार्ग की और ले जा सकता है।
श्री कृष्ण मंत्र । Shree Krishna Mantra in Hindi
ॐ कृष्णाय नमः |
श्री कृष्ण मंत्र का विवरण :
इस मंत्र को भगवान श्री कृष्ण के मूल मंत्र के रूप में जाना जाता है। इस मंत्र का अर्थ बिल्कुल ही सरल सा है। इसके माध्यम से याचक भगवान श्री कृष्ण से उसका नमन या प्रार्थना स्वीकार करने की विनती करता है। साधारण सा दिखने वाला यह मंत्र भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पर्याप्त है।
हमारे हिन्दू धर्म में यह विदित है की भगवान ही हमें इस संसार के सभी कष्टों से मुक्त कर सकते हैं। इसी तरह यह कृष्ण मूल मंत्र हमारे जीवन को प्रकाशमान करता है और हमें उचित मार्ग दिखाता है। कहा जाता है की इस मंत्र में हमारी सभी नकारात्मक भावनाओं और व्यवहारों को दूर करने की क्षमता है। इस कृष्ण मंत्र के जाप मात्र से आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
इस मंत्र का जाप हमें हमारे विचारों को नियंत्रित करने में मदद करता है और हमें खुद को जानने यानी आत्म ज्ञान प्राप्त करने में सहयोग करता है। आपको इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त यानी लगभग सुबह 4 से 6 बजे के बीच करना चाहिए। उत्तर दिशा की और मुख करके इस मंत्र का जाप 108 बार करें, आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।








