श्री सिद्धि विनायक मंत्र हिंदी में । Shree Siddhivinayak Mantra in Hindi

श्री सिद्धि विनायक मंत्र गणेश भगवान को समर्पित एक प्रमुख मंत्र है, जिसका जाप अकसर व्यक्ति विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए करता है। यह मंत्र भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने में साधक की सहायता करता है। इस मंत्र के जाप से सिद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है। गणेश भगवान के इस मंत्र का जाप बड़ी से बड़ी मुश्किलों को पार करने की शक्ति प्रदान करता है।

श्री सिद्धि विनायक मंत्र हिंदी में । Shree Siddhivinayak Mantra in Hindi

ॐ गं गणपतये नमः।

- Advertisement -

श्री सिद्धि विनायक मंत्र का विवरण :
गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने के लिए सबसे पहले अपने पूजा घर में गणेश भगवान की मूर्ति, चित्र, या प्रतिमा की स्थापना करें। इसके बाद अपने मन से सभी बुरे विचारों को दूर करें और मन में गणेश भगवान का ध्यान करके श्री सिद्धि विनायक मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। आप चाहें तो माला का प्रयोग करके मंत्र की माला का जाप कर सकते हैं। मंत्र के जाप के दौरान गणेश भगवान का ध्यान करें और उनसे अपने मन की इच्छाएं साझा करें।

यह भी पढ़ें: वैसे तो शिव पुराण में भगवान शिव को समर्पित कई मंत्रों का वर्णन किया गया है, आज हम आपको उनमें में से कुछ बेहद ही प्रभावशाली मंत्रों की जानकारी दे रहें हैं, जानें ये मंत्र और करें इनका जाप, मिलेगी आपको महादेव की असीम कृपा।

गणेश जी का यह मंत्र सिद्धि और सफलता को प्राप्त करने में साधक की मदद करता है। श्री सिद्धि विनायक मंत्र बड़ी मुश्किलों और चुनौतियों को पार करने में सहायक सिद्ध होता है। गणेश भगवान बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं, इसलिए इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि में वृद्धि हो सकती है। गणेश भगवान को विघ्नहर्ता के रूप में जाना जाता है, और इस मंत्र का जाप आपकी सभी परेशानियों को दूर करता है।

- Advertisement -