भगवान गणेश जी की स्तुति और आराधना के लिए यह मंत्र बेहद ही प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। कहते हैं की जो भी गणेश जी को सिद्धिविनायक के रूप पूजता है उसके सभी कार्य सिद्ध होते हैं और उसके जीवन से सभी विघ्नों का नाश होता है। इस मंत्र के जाप से आपको सिद्धि की प्राप्ति होती है और हर मनचाही मनोकामना की पूर्ति होती है।
सिद्धिविनायक मंत्र हिंदी में । Siddhivinayak mantra in Hindi
ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्वकार्यकर्तात्रे सर्वविघ्नप्रशमनाय सर्वार्ज्ञ वश्यकर्णाय सर्वजन सर्वास्त्री पुरुषाकर्षणाय श्रीं ॐ स्वाहा॥
सिद्धिविनायक मंत्र का विवरण :
कहते हैं की इस मंत्र के जाप से हर व्यक्ति अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकता है। इस मंत्र के प्रभाव से जिसे धन की चाह हो उसे धन की प्राप्ति होती है, जिसे ज्ञान पाने की इच्छा हो उसे ज्ञान का मार्ग मिलता है और जिसे मोक्ष की चाह हो उसे मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। सिद्धिविनायक मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी बाधाओं का अंत होता है और उसके सभी कार्य सिद्ध होते हैं।
इस मंत्र का जाप भगवान गणेश जी के भक्तों को आनंद, सुख, और शांति प्रदान करता है। साथ ही यह मंत्र सिद्धि और सफलता की प्राप्ति में भी सहायक होता है। इस मंत्र को प्रतिदिन सुबह के समय 108 बार जपने से आपका दिन बेहद ही शुभ होता है। कई पंडित और पुजारी इस मंत्र को 100 दिन तक शाम को 1008 बार जपने की भी सलाह देते है और यह बेहद ही लाभकारी भी माना जाता है।