सक्सेस मंत्र | Success Mantra in Hindi

अगर जीवन में सफलता नहीं मिलती तो जीवन बेकार हो जाती है और इंसान दर-दर की ठोकरे खाता रहता है। हरेक इंसान चाहता है कि वो अपने जीवन में सफलता हासिल करें और अपने जीवन को प्रगतिशील बनाए रखे, इसके लिए इंसान को कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत पड़ती है। इंसान को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम करने के साथ-साथ सक्सेस मंत्र (Success Mantra in Hindi) का भी जाप करना होता है।

- Advertisement -
   

सक्सेस मंत्र | Success Mantra in Hindi

ॐ हिली हिली शूल पाणेय नमः
ॐ हिलि हिलि शूल पनाय नमः
ॐ श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः
ॐ श्रीं लक्ष्मी सहोदराय नमः

सक्सेस मंत्र का अर्थ: हे शिव आप हमें इस जीवन के कांटे भरे रास्तों पर चलना सिखाए, आप हमें सफलता दिलाए, हम आपको नमस्कार करते है। हे लक्ष्मी आपको हमारा प्रणाम है, आप हमें सफलता दिलाए, आप हमें जीवन जीना सिखाए।

सक्सेस मंत्र का जाप किसी भी दिन अपने इच्छा अनुसार किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप दिन के किसी भी पहर किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप शिव या लक्ष्मी के प्रतिमा के सामने करना होता है। इस मंत्र का जाप करते समय प्रणाम के मुद्रा में रहना होता है। इस मंत्र के जाप के दौरान घी के दीये जलाने होते है। इस मंत्र का जाप मात्र तीन बार करना होता है।

इसे भी पढ़े: भगवान शिव के इस शक्तिशाली मंत्र को रोग नाशक माना जाता है, आप भी करें इसका जाप और बनाए अपने शरीर को रोग मुक्त

इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य का भय और संदेह दूर होता हैं। इस मंत्र से मनुष्य में आत्मविश्वास पैदा होता है। इस मंत्र के जाप के प्रभाव से मनुष्य की आंतरिक क्षमता और शक्ति बढ़ती हैं। यह मंत्र नकारात्मक शक्तियों से मुक्त करता है। यह व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाता हैं। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य अपने कार्य में प्रगति करता हैं। यह मंत्र मनुष्य को उसके जीवन में बहुत आसानी से सफलता दिलाता है।

- Advertisement -