आने वाले गर्मियों के मौसम में ठेलों पर बिकने वाली ठंडाई की मांग बढ़ जाती है। अब आप इसे अपने घर पर बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और आजमाए।

ठंडाई बनाने की रेसिपी | Thandai recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में ठंडाई पीना सभी को बहुत ज्यादा पसंद होता है, आज हम आपके साथ ठंडाई बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है

- Advertisement -
   

ठंडाई बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो गिलास दूध, 350 ग्राम चीनी, 60 ग्राम बादाम, 30 ग्राम पिस्ता, 30 ग्राम खरबूजे के बीज, 30 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम हरी इलायची पाउडर

ठंडाई बनाने की रेसिपी और तरीका

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले ठंडाई का पॉउडर बनाना है| सबसे पहले मिक्सी का जार लेकर उसमे चीनी डालकर अच्छी तरह से पीस लें| फिर जार में सौंफ और काली मिर्च डालकर महीन पीस कर पॉउडर बना लें| इसके बाद जार में बादाम, खरबूजे के बीज, पिस्ता, इलाइची पाउडर डालकर महीन पीस कर पॉउडर बना लें|

पीसने के बाद मिश्रण को चलनी की मदद से छान लें| छानने के बाद मोटे बचे हुए मिश्रण को एक बार फिर से महीन पीस कर छान लें| बस ठंडाई का मिश्रण बनकर तैयार हो गया है| फिर लगभग आधा गिलास ठंडा दूध लेकर उसमे लगभग 6 चम्मच ठंडाई पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें| उसके बाद इस मिश्रण को 20 से 30 मिनट के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें:

उसके बाद मिश्रण, डेढ़ गिलास दूध और बर्फ के टुकड़े जार में डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें| बस ठंडाई बनकर तैयार है, गिलास निकाल कर उसमे ठंडाई निकाल लें| फिर बारीक कटे हुए बादाम और काजू गिलास के ऊपर डालकर अच्छी तरह से गार्निश करके सर्व करें| एक एअर टाइट डिब्बा लेकर उसमे बचा हुआ ठंडाई पाउडर भरकर रख लें| इस ठंडाई पॉउडर का इस्तेमाल आप दो महीने तक कर सकते है|

- Advertisement -