तुलसी मंत्र हिंदी में । Tulsi Mantra in Hindi

तुलसी के पौधे का हमारे जीवन में औषधि के रूप में एक खास महत्व है। इसके पत्ते के सेवन मात्र से कई बीमारियां दूर होती हैं। हमारे हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा के योग्य बताया गया है, क्योंकि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को वह बेहद ही प्रिय हैं। ऐसा भी कहा जाता है जो भी सच्चे मन से तुलसी की पूजा नियमित रूप से करता है उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -
   

तुलसी मंत्र हिंदी में । Tulsi Mantra in Hindi

ॐ गं गणपतये नमः

तुलसी मंत्र का विवरण :
हिन्दू धर्म को मानने वाले लगभग हर व्यक्ति के घर में आपको तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिल जायेगा। ऐसा कहा जाता है की जो भी हर शाम तुलसी के आगे दीपक जलाता है और उन्हें स्पर्श कर इस मंत्र का पाठ करता है उसके जीवन से दरिद्रता और दुर्भाग्य कोसो दूर चले जाते हैं और घर परिवार में धन वैभव, सुख-समृद्ध का वास होता है।

हालाँकि, इस मंत्र के पाठ से पूर्व आपको कुछ नियमों का ध्यान रखना होता है। सबसे पहले तो तुलसी मंत्र के जाप से पूर्व आपको अपने कुलदेव या इष्टदेव की पूजा अवश्य कर लेनी चाहिए। साथ ही मंत्र के जाप से पूर्व तुलसी जी को प्रणाम कर आपको उन्हें शुद्ध और स्वच्छ जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद आपको उनका श्रीनगर करना होता है, जिसके लिए आपको उन्हें सिंदूर और हल्दी अर्पित करने होते हैं।

यह भी पढ़ें: सप्ताह के इस दिन अगर करते हैं इस गणपति मंत्र का जाप, तो मिल सकती है आपको गणेश भगवान की असीम कृपा। इस मंत्र के जाप मात्र से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और मिलता है धन-धन्य का लाभ।

फिर, उनके सामने एक घी का दीपक जलाकर अगरबत्ती या धूप दिखाएँ। तत्पश्चात आपको इस मंत्र का जाप करते हुए उनकी 7 बार परिक्रमा करनी होती है, फिर अंत में उन्हें स्पर्श कर अपनी सभी परेशानियां और मनोकामनाएं बताते हुए उनके आशीर्वाद की उनसे प्रार्थना करें।

- Advertisement -