मंत्र-तंत्र-यंत्र हिंदी में । Yantra mantra tantra in Hindi

ऐसी माना जाता है की मंत्र-तंत्र-यंत्र में कई अलौकिक शक्तियां निहित होती हैं। यह हमारे हिन्दू धर्म में चली आ रही एक प्राचीन तंत्रिक प्रथा है जिसके प्रयोग से विभिन्न उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। यह एक बेहद ही प्रचलित प्रथा है जिसका प्रयोग हिन्दू धर्म के अलावा भी कई अलग-अलग धर्मों में होता है, हालाँकि विधि विधान सभी के अलग होते हैं।

- Advertisement -
   

मंत्र-तंत्र-यंत्र हिंदी में । Yantra mantra tantra in Hindi

1). मंत्र – मंत्र का प्रयोग हिन्दू धर्म में प्राचीन काल से ही चला आ रहा है। मंत्र कुछ शब्दों या वाक्यों का एक समूह होते हैं जिनका जाप करके व्यक्ति अपने मन की सिद्धि और ईश्वर को अपनी प्रार्थना बताता है। मंत्रों का उपयोग ध्यान, चिंतन, शक्ति प्राप्ति, और अन्य तंत्रिक अभियोजन के लिए किया जाता है।

2). तंत्र – तंत्र एक तरह से कुछ विधियों के पालन की प्रक्रिया को दर्शाते हैं जिनसे उपासना, ध्यान, योग, और अन्य तंत्रिक क्रियाएं की जाती हैं। इनका मुख्य उद्देश्य देवी-देवताओं, नृत्य, पूजा, ध्यान, मेधा, रक्षा, वशीकरण इत्यादि की नियमावली और इनके प्रयोग के बारे में जानकारी देना होता है।

3). यंत्र – यंत्र एक तरह से हमारे द्वारा की जा रही पूजा, हवन, वशीकरण विधि के चिन्ह या चित्रण को दर्शाते हैं। उसमें अलग-अलग तरह की आकृति, छवि, चित्र, रेखांकन, इत्यादि आते हैं। यंत्र का उपयोग ध्यान, पूजा, वशीकरण, रोग निवारण और अन्य तंत्रिक कार्यों के लिए किया जाता है। विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए भी यंत्रों का प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें: व्यक्ति को कई सारे लाभ की प्राप्ति होती है। साधारण सा प्रतीत होने वाला यह मंत्र बेहद ही शक्तिशाली माना जाता है, आप भी जानें इसे और करें इसका जाप।

मंत्र-तंत्र-यंत्र के लाभ :
मंत्र-तंत्र-यंत्र का प्रयोग किसी खास प्रयोजन या मनचाहे उद्देश्य की प्राप्ति हेतु किया जाता है। कोई धन के चाह में इनका इस्तेमाल करता है कोई ईश्वर की भक्ति के लिए, तो कोई वशीकरण जैसे अन्य कार्यों के लिए। यंत्रों और मंत्रों का उपयोग रोग निवारण, वशीकरण, दुश्मन नाश, धन-समृद्धि, इत्यादि कार्यों के लिए किया जाता है। हालाँकि, बुरी मंशा से इनका इस्तेमाल करना हानिकारक सिद्ध होता है।

- Advertisement -