तिल लड्डू रेसिपी हिंदी में | Til laddu recipe in Hindi

तिल लड्डू कैसे बनायें | Til laddu recipe in Hindi

सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू (Til laddu recipe in Hindi) बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है| चलिए आज हम आपको पौष्टिक और स्वादिष्ट तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

तिल लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप तिल, एक कप गुड़, दो चम्मच बादाम, दो चम्मच काजू, चार या पाँच बारीक कूटी हुई हरी इलायची, घी
घी – 2 छोटी चम्मच

तिल लड्डू बनाने का तरीका

तिल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को साफ कर लें| फिर एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| उसके बाद कड़ाही में तिल डाल दें| माध्यम आँच पर चमचे से लगातार चलाते हुए तिलो को भून लें| जब तिल भूनकर हल्के ब्राउन हो जाएं तब उन्हें कड़ाही से निकाल कर प्लेट में रख लें|

जब तिल ठंडे हो जाएं तब उन्हें मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस लें| उसके बाद कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब घी गर्म हो जाएं तब कड़ाही में गुड़ के छोटे छोटे टुकड़े करके डाल दें| धीमी आँच पर गुड़ को पकने दें| जब गुड़ पूरी तरह से पिघल जाएं तब गैस को बंद कर दें|

जब गुड़ थोड़ा ठंडा हो जाएं तब उसमे दरदरे पीसे हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और बारीक पिसा हुआ इलायची पॉउडर डालकर मिक्स कर लें| सब चीजें मिलाने के बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें|

यह भी पढ़ें: वेज ग्रिल्ड सैंडविच बनाने की विधि

उसके बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर हाथ को चिकना कर लें| थोड़ा सा मिश्रण लेकर चिकने हाथ से गोल गोल लड्डू बना लें| इसी तरह से पूरे मिश्रण के लड्डू बनाकर प्लेट में रख लें| स्वादिष्ट तिल के लड्डू बनकर तैयार हैं|

- Advertisement -