दही और चावल के साथ बनायीं जाने वाली इस खास कर्ड राइस की डिश का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। आप भी घर पर बनायें।

रेस्टोरेंट स्टाइल कर्ड राइस बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Restaurant Style Curd rice recipe in Hindi

आज हम आपको आसान तरीके से कर्ड राइस की रेसिपी बनाने की विधि बता रहे है

- Advertisement -
   

कर्ड राइस बनाने के लिए जरुरी सामग्री
लगभग एक कप चावल, दो कप फेंटी हुई ताज़ी दही, दो चम्मच तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच राई, करी पत्ता, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, स्वादनुसार नमक

कर्ड राइस बनाने का तरिका और रेसिपी

कर्ड राइस बनाने के लिए सबसे पहले केक बर्तन में चावल डालकर दो से तीन बार अच्छी तरह से धोने के बाद लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें| उसके बाद एक कूकर लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर भीगे हुए चावल पानी में से निकाल कर कूकर में डाल दें| लगभग 2.5 कप पानी कूकर में डाल कर ढक्कन बंद दें|

फिर कूकर में एक सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें| जब कूकर का प्रेशर निकल जाएं तब ढक्कन खोलकर चावल को किसी प्लेट में निकाल लें| उसके बाद एक पैन को लेकर गर्म होने के लिए रख दें| पैन में लगभग दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें| जब घी गर्म हो जाएं तब पैन में जीरा डालकर भून लें| उसके बाद हींग,बारीक कटी हुई हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर फ्राई कर लें|

यह भी पढ़ें: क्रिस्पी कॉर्न की ये खास डिश क्या आपने कभी चखा है? देखें इसे बनाने की विधि और अपने परिवार के लिए बनायें।

उसके बाद पैन में दही डालकर मिक्स कर लें| फिर पैन में चावल डाल कर सब चीजों को अच्छी तरह से चलाते मिला लें| उसके बाद बारीक कटा हुआ हरा दधानियाँ और स्वादनुसार नमक डालकर मिला लें| बस कर्ड राइस बनकर तैयार है,गरमा गर्म राइस किसी प्लेट में निकालकर परोसें|

- Advertisement -