चीज बॉल कैसे बनायें | Cheese ball recipe in Hindi
शाम के नाश्ते में बच्चो को चीज बॉल मिल जाएं तो बच्चे बहुत ज्यादा खुश हो जाते है| चलिए आज हम आपको चीज बॉल (Cheese ball recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बताते है|
चीज बॉल बनाने के लिए जरुरी सामान
दो माध्यम आकार के उबले हुए आलू, एक बारीक कटी हुई हर मिर्च, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच जीरा पॉउडर, दो ब्रेड के पीस, चीज, एक कप बारीक पीसे हुए कॉर्न फ्लेक्स, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, दो चम्मच मैदा, नमक और तेल
चीज बॉल बनाने का तरीका और विधि
चीज बॉल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू डालकर मैश कर लें| फिर बाउल में अदरक का पेस्ट, धनियाँ पॉउडर, जीरा पॉउडर, काली मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर बाउल में ब्रेड के पीस का चूरा डालकर मिला लें|
एक प्याली में कॉर्न फ्लोर, मैदा, काली मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| फिर प्याली में पानी डालकर घोल बना लें| आलू वाले मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथो की मदद से चपटी लोई सी बना लें| फिर लो के बीच में चीज रख कर लोई को गोलाई में बंद कर दें|
गोल बॉल बनाने के बाद कॉर्न फ्लोर के घोल में अच्छी तरह से डुबो लें| फिर बॉल को ब्रेडक्रंब्स के मिश्रण में डालकर चारो तरफ ब्रेडक्रंब लगा लें| इसी तरहसे बचे हुए मिश्रण से बॉल बनाकर तैयार कर लें| फिर एक कड़ाही में बॉल तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब उसमे ब्रेडक्रंब्स लगी हुई चार या पाँच बॉल डाल दें|
यह भी पढ़ें: काजू करी बनाने की विधि
करछी की मदद से बॉल को हल्के हाथ से घुमाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक ताल लें| जब बॉल तल जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें| चीज बॉल बनकर तैयार है| गरमा गर्म बॉल को टोमेटो सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें|








