पनीर मोमोज रेसिपी हिंदी में | Paneer momos recipe in Hindi

पनीर मोमोज कैसे बनायें | Paneer momos recipe in Hindi

शायद ही कोई इंसान हो जिसे मोमोज खाना पसंद ना हो| आज हम आपको घर पर आसान तरीके से पनीर के मोमोज (Paneer momos recipe in Hindi) बनाने के बारे में जानकारी दे रहे है

- Advertisement -
   

पनीर मोमोज बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप मैदा, 200 ग्राम पनीर, एक बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, चार बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ, एक चम्मच जीरा, नमक और तेल

पनीर मोमोज बनाने का तरीका और विधि

पनीर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा को छान लें| फिर मैदा में एक चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें| उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें| फिर गूंथे हुए आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक और स्वादनुसार नामक डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं| आप चाहे तो कड़ाही में स्वादनुसार धनियाँ पॉउडर, गरम मसाला या चाट मसाला भी डाल सकते है|

तीन से चार मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| पनीर के मिश्रण को कड़ाही में से निकाल कर ठंडा कर लें| गूंथे हुए आटे को एक बार फिर हल्का सा गूंथ लें| उसके बाद थोड़ा सा आटा लेकर पतला बेल लें| फिर छोटी रोटी की तरह बेली हुई लोई पर एक चम्मच पनीर का मिश्रण डालकर मोमोज की तरह से बंद कर लें|

यह भी पढ़ें: पनीर बिरयानी रेसिपी हिंदी में

बचे हुए मिश्रण से इसी प्रकार मोमोज बना लें| फिर मोमोज को भाप में लगभग 10 से 15 मिनट तक पका लें| बस पनीर मोमोज बनकर तैयार है| गरमा गर्म मोमोज को टमाटर की तीखी चटनी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -