चीज परांठा रेसिपी कैसे बनायें | Cheese paratha recipe in Hindi
चीज बच्चो को बहुत ज्यादा पसंद होता है| चलिए आज हम आपको चीज परांठा (Cheese paratha recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|
चीज परांठा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप गेहूं का आटा, एक कप मैदा, एक बारीक कटी हुई प्याज, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, तीन चम्मच बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, घी, मौजेरीला चीज, पिज्जा सॉस और नमक
चीज परांठा बनाने का तरीका
चीज परांठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चीज को कद्दूकस कर लें| फिर एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में टमाटर और शिमला मिर्च डालकर भून लें|
जब शिमला मिर्च और टमाटर मुलायम हो जाएं तब गैस को बंद कर दें| जब मिश्रण ठंडा हो जाएं तब मिश्रण को चीज वाले बाउल में डालकर मिक्स कर लें| स्वादनुसार बाउल में थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें| एक बाउल में आटा और मैदा को छान लें| फिर बाउल में एक चम्मच घी और स्वादनुसार नमक डाल कर मिला लें|
फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें| उसके बाद थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें| उसके बाद लोई को थोड़ा सा बेल लें| बेलें हुए परांठे पर थोड़ी सी पिज्जा सॉस लगा दें| फिर परांठे के ऊपर एक या दो चम्मच चीज वाला मिश्रण रख कर लोई को बंद कर लें| फिर इस लोई को उंगलियों से थोड़ा सा दबाकर बड़ा लें| उसके बाद बेलन से हल्का मोटा परांठा बेल लें|
यह भी पढ़ें: ब्रेड पोहा रेसिपी हिंदी में
एक तवा गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब तवे पर बेला हुआ परांठा डाल दें| जब परांठा दोनों तरफ से सिक जाएं तब दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें| जब परांठा दोनों तरफ से सिक जाएं तब प्लेट में निकाल लें| बस चीज परांठा बनकर तैयार है गरमा गर्म परांठे को चिली सॉस या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें|