ब्रेड पोहा रेसिपी हिंदी में | Bread poha recipe in Hindi

ब्रेड पोहा रेसिपी कैसे बनायें | Bread poha recipe in Hindi

पोहा पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी होता है| चलिए आज हम आपको झटपट बनाने वाला ब्रेड पोहा (Bread poha recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

ब्रेड पोहा बनाने के लिए जरुरी सामन
चार ब्रेड के स्लाइस, दो बारीक कटे हुए उबले आलू, दो बारीक कटे हुए टमाटर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, दो चम्मच भूने हुए मूंगफली के दाने, दो चम्मच मटर के दाने, तेल, चौथाई चम्मच राई, एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक और नमक

ब्रेड पोहा बनाने का तरीका

ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले चारो ब्रेड के स्लाइस के चौकोर छोटे छोटे टुकड़ें कर लें| फिर भूने हुए मूंगफली के दानो को दरदरा पीस लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में राइ डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें|

उसके बाद दरदरे पीसे हुए मूंगफली के दाने डालकर फ्राई कर लें| जब मूंगफली भूनकर हल्की ब्राउन हो जाएं तब कड़ाही में मटर के दाने डालकर भून लें| एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटे हुए टमाटर डाल कर मिक्स करते हुए पकाएं| जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटे हुएआलु और स्वादनुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं|

यह भी पढ़ें: बिरयानी मसाला रेसिपी हिंदी में

दो से तीन मिनट भूनने के बाद कड़ाही में चौकोर कटे हुए ब्रेड के पीस और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें| लगभग दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें| ब्रेड पोहा बनकर तैयार है| स्वादिष्ट पोहे को प्लेट में निकालकर बारीक कटे हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -