हांडी मटन रेसिपी कैसे बनायें | Handi mutton recipe in Hindi
मटन तो आपने बहुत बार खाया होगा लेकिन आपने कभी हांडी मटन (Handi mutton recipe in Hindi) खाया है| चलिए आज हम आपको हांडी मटन बनाने की रेसिपी बता रहे है|
[table id=6 /]
हांडी मटन बनाने का तरीका
हांडी मटन बनाने के लिए सबसे पहले मटन के पीस को साफ़ करके पानी से अच्छी तरह से धो लें| फिर एक बाउल में मटन के पीस, लहसुन अदरक का पेस्ट, दही, गरम मसाला, तेल और स्वादनुसार नामक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| बाउल को ढककर दो घंटे के लिए रख दें|
फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने की लिए रख दें| फिर कड़ाही में मैरीनेट किए हुए मटन के पीस डालकर फ्राई कर लें| जब मटन के पीस गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें प्लेट में निकाल लें| फिर पानी में उबली हुई प्याज को मिक्सी में डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें|
फिर मिक्सी के जार में टमाटर डालकर पीसकर पेस्ट बना लें। उसके बाद बादाम, काजू और नारियल पॉउडर को पीस कर पेस्ट बना लें| एक हांडी में चौथाई कप तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| फिर हांडी में सभी साबुत मसालें डाल कर भून लें| उसके बाद बाद प्याज का पेस्ट डालकर भून लें|
उसके बाद हांडी में अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें| उसके बाद हांडी में फ्राई किए हुए मटन के पीस डालकर अच्छी तरह से मिला लें| उसके बाद हांडी में लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर, भुना जीरा पॉउडर और धनियाँ पॉउडर डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर पकाएं|
यह भी पढ़ें: कॉर्न टिक्की बनाने की विधि
जब मसाला तेल छोड़ दें तब हांडी में जरुरत के अनुसार पानी डाल कर मध्यम आँच पर पकाएं| 5 मिनट पकाने के बाद बादाम वाला पेस्ट डाल कर मिक्स कर लें| 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें| हांडी मटन बनकर तैयार है| प्याली में हांडी मटन निकालकर नान और चपाती के साथ सर्व करें|








