मोमोज चटनी कैसे बनायें । Momos ki chatni recipe in Hindi
मोमोज की चटनी के बिना मोमोज (Momos ki chatni recipe in Hindi) खाने में मजा नहीं आता है। चलिए आज हम आपको घर पर तीखी और स्वादिष्ट मोमोज की चटनी बनाने की रेसिपी बता रहे है
[table id=38 /]
मोमोज की चटनी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में डेढ़ गिलास पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। फिर पैन में टमाटर और सूखी साबुत लाल मिर्च डाल दें। लगभग 6 से 8 मिनट तक पानी को उबालें। उसके बाद गैस को बंद कर दें। फिर पैन में से टमाटर और लाल मिर्च निकाल कर एक प्लेट में रख दें। जब टमाटर ठंडे हो जाएं तब उन्हें छीलकर उनका छिलका हटा दें। टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें।
एक मिक्सी का जार लेकर उसमे बारे कटा हुआ टमाटर और लाल मिर्च डालकर पीस लें। फिर जार में लहसुन, सफेद सिरका, सोया सॉस, चीनी, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। लगभग एक से दो मिनट चलाने के बाद मिक्सी को बंद कर दें। चटनी को एक प्याली में निकाल लें।
यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट स्टाइल में मोजितो रेसिपी हिंदी में
बस स्वादिष्ट मोमोज की चटनी बनकर तैयार हो गई है। मोमोज की चटनी को मोमोज या रोल के साथ सर्व करें। बची हुई मोमोज की चटनी को फ्रिज में रख दें। मोमोज की चटनी को आप एक हफ्ते तक फ्रिज में रख का इस्तेमाल कर सकते है।








