नमकीन सेवई रेसिपी हिंदी में । Namkeen sewai recipe in Hindi

नमकीन सेवई कैसे बनायें । Namkeen sewai recipe in Hindi

नमकीन सेवई (Namkeen sewai recipe in Hindi) बच्चो को बहुत ज्यादा पसंद आती है। चलिए अब हम आपको नमकीन सेवई बनाने की रेसिपी बता रहे है।

[table id=47 /]

- Advertisement -

नमकीन सेवई बनाने का तरीका

नमकीन सेवई बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें। फिर कड़ाही में सेवई डालकर माध्यम आँच में भूनें। जब सेवई भूनकर हल्की ब्राउन हो जाएं तब सेवई को कड़ाही में से निकाल लें। उसके बाद कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें। जब घी पिघल जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें।

जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज डाल दें। करछी की मदद से प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में मटर के दाने, बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा टमाटर डाल धीमी आँच पर पकाएं। जब सभी सब्जी हल्की मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में हल्दी पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिला लें।

यह भी पढ़ें: निहारी रेसिपी हिंदी में

दो मिनट पकाने के बाद भूनी हुई सेवई डालकर मिक्स कर लें। जरुरत के अनुसार पानी डालकर मिक्स कर लें। किसी ढक्कन से ढककर बीच बीच में चलाते हुए पाँच मिनट तक पकाएं। जब कड़ाही का पानी खत्म हो जाएं तब गैस को बंद कर दें। कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला लें। स्वादिष्ट नमकीन सेवई बनकर तैयार है।

- Advertisement -