सेव उसल कैसे बनायें । Sev usual recipe in Hindi
सेव उसल (Sev usual recipe in Hindi) को महाराष्ट्र की प्रसिद्ध रेसिपी के रूप में जाना जाता है। चलिए अब हम आपको घर पर आसान तरीके से सेव उसल बनाने की रेसिपी बता रहे है।
सेव उसल बनाने के लिए जरुरी सामान
50 ग्राम सफ़ेद मटर, दो तेज पत्ता, चार काली मिर्च, चार लौंग, तीन प्याज का पेस्ट, तीन टमाटर का पेस्ट, एक चम्मच जीरा, पाँच करी पत्ता, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, एक चम्मच सेव उसल मसाला, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच भूना हुआ बेसन, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
सेव उसल बनाने का तरीका
सेव उसल बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में रात भर भीगे हुए सफ़ेद मटर के दाने, दो गिलास पानी, दो तेज पत्ता, दो लौंग और स्वादनुसार नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। चार सिटी लगाने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा, करी पत्ता डालकर भून लें। उसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पकाएं। उसके बाद कड़ाही में धनियाँ पॉउडर, हल्दी पॉउडर, लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर धीमी आँच पर मसालें को पकाएं।
दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में आधा गिलास पानी और सेव मसाला डालकर मिला दें। उसके बाद उबली हुई मटर और भूना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। धीमी आँच पर सब्जी को पाँच मिनट तक पकाएं और गैस को बंद कर दें। एक मिक्सी के जार में लहसुन की कली, लाल मिर्च पॉउडर, हरी मिर्च, अदरक और स्वादनुसार नमक डालकर महीन पीस लें।
यह भी पढ़ें: बेसन नारियल की बर्फी बनाने की विधि
एक पैन में एक कप तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब पैन में लहसुन वाला पेस्ट डालकर दो मिनट तक पकाएं। सेव उसल बनकर तैयार है। एक प्याली में नमकीन सेव दाल दें फिर प्याली में ऊपर से सफ़ेद मटर के उसल को डाल दें। फिर प्याली के ऊपर बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटा हरा धनियाँ डालकर गार्निश करें। प्याली के साथ पाव और तरी के साथ सर्व करें।








