बंगाली खिचड़ी रेसिपी हिंदी में । Bengali khichdi recipe in Hindi

बंगाली खिचड़ी कैसे बनायें । Bengali khichdi recipe in Hindi

खिचड़ी तो आपने बहुत बार खाई होगी लेकिन बंगाली खिचड़ी (Bengali khichdi recipe in Hindi) की बात अलग़ है। चलिए आज हम आपको बंगाली खिचड़ी बनाने की रेसिपी बता रहे है।

बंगाली खिचड़ी बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप गोबिंदभोग चावल, आधा कप भूनी हुई मूंग की दाल, दो आलू, आधा कप कटी हुई फूलगोभी, आधा कप मटर के दाने, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, एक तेज पत्ता, दो साबुत सूखी लाल मिर्च, एक दालचीनी का टुकड़ा, दो हरी इलाइची, चार लौंग, आधा चम्मच अदरक का पेस्ट, एक चम्मच जीरा, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, जरुरत के अनुसार घी और स्वादनुसार नमक

- Advertisement -

बंगाली खिचड़ी बनाने का तरीका

बंगाली खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और भूनी हुई दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें। जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में तेज पत्ता, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, हरी इलायची डालकर भून लें।

दो मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटे आलू, मटर के दाने और कटी हुई गोभी डालकर भून लें। उसके बाद कड़ाही में अदरक का पेस्ट और बारीक कटे हुए टमाटर और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। उसके बाद हल्दी पॉउडर, चीनी और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: बेडई रेसिपी हिंदी में

फिर कड़ाही में दाल और चावल दाल का सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं। फिर कड़ाही में दो कप पानी डालकर मिक्स करके धीमी आँच पर किसी ढक्कन से ढक कर पकाएं। जब कड़ाही का पानी समाप्त हो जाएं तब गैस को बंद कर दें। स्वादिष्ट बंगाली खिचड़ी बन कर तैयार है। खिचड़ी में घी डालकर सर्व करें।

- Advertisement -