चिकन रोल कैसे बनायें । Chicken roll recipe in Hindi
चिकन रोल (Chicken roll recipe in Hindi) तो सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है| चलिए आज हम आपको घर पर चिकन रोल बनाने की रेसिपी बता रहे है|
चिकन रोल बनाने के लिए जरुरी सामान
250 ग्राम बोनलेस चिकन, डेढ़ कप मैदा, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, एक बारीक कटा हुआ प्याज, दो से तीन हरी मिर्च, दो चम्मच बारीक घिसा हुआ खीरा, एक चम्मच बारीक घिसी हुई गाजर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच नींबू का रस, दो चम्मच टोमैटो सॉस, ग्रीन चिली सॉस, एक चम्मच चाट मसाला, स्वादनुसार लाल मिर्च पाउडर, एक जरुरत अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच दही, आधा चम्मच जीरा पॉउडर, चौथाई चम्मच हल्दी, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच धनियाँ पॉउडर, एक छम्मक तंदूरी मसाला, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
चिकन रोल बनाने का तरीका
चिकन रोल बनाने के लिए सबसे पहले चिकन के पीस को साफ़ करके अच्छी तरह से धो लें| फिर एक बाउल में चिकन के पीस, धनियाँ पॉउडर, काली मिर्च पॉउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, तंदूरी मसाला, दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर बाउल को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|
एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भून लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद चिकन के टुकड़े डालकर पकाएं| धीमी आँच पर 10 मिनट पकाने के बाद कड़ाही में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें|
गैस बंद कर दें मिश्रण को ठंडा कर लें| एक बाउल में मैदा और स्वादनुसार नमक डालकर मिला लें| थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें| फिर गूंथे हुए आटे की चार लोई बना लें| एक लोई लेकर उसे परांठे के रूप में बेल लें| बेलें हुए परांठे को गर्म तवे पर डालकर सेक लें| परांठे के दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छी तरह से सेक लें| उसके बाद परांठे को एक प्लेट में रख लें|
यह भी पढ़ें: चिकन मंचूरियन रेसिपी हिंदी में
परांठे के ऊपर चिकन वाले मिश्रण में से दो चम्मच मिश्रण डाल दें| उसके बाद बारीक घिसा हुआ खीरा, बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, चाट मसाला और सभी मसालें डाल दें| अंत में टोमैटो सॉस और चिली सॉस डाल दें| अंत में परांठे को मोड़ कर टिशु पेपर की मदद से रोल बना लें| चिकन रोल बनकर तैयार है|








