कॉटेज चीज रेसिपी हिंदी में | Cottage cheese recipe in Hindi

कॉटेज चीज कैसे बनायें । Cottage cheese recipe in Hindi

चीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ज्यादा पौष्टिक भी होता है| चलिए आज हम आपको कॉटेज चीज (Cottage cheese recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है|

कॉटेज चीज बनाने के लिए जरूरी सामान
डेढ़ लीटर फुल क्रीम दूध, दो चम्मच नींबू का रस

- Advertisement -

कॉटेज चीज बनाने का तरीका

कॉटेज चीज बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोना लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर भगोने में दूध डालकर गर्म होने दें| जब दूध में उबाल आ जाएं तब गैस की आँच धीमी कर दें| तीन से चार मिनट तक धीमी आँच में पकाने के बाद गैस को बंद कर दें| उसके बाद दूध में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें|

किसी चमचे की मदद से दूध को चलाते रहे| थोड़ी देर बाद दूध और पानी बिल्कुल अलग हो जाता है| उसके बाद एक सूती कपड़ा लेकर मिश्रण को छान लें| कपड़ें को हाथ से निचोड़ लें उसके बाद कपड़ें की पोटली बना लें| फिर पोटली के ऊपर कोई भारी वजन का पत्थर एक घंटे के लिए रख दें|

यह भी पढ़ें: पालक के पकोड़े बनाने की विधि

एक घंटे बाद पोटली के ऊपर से पत्थर को हटा दें| कपड़ें में से पनीर को निकाल लें| बस स्वादिष्ट और ताजा कॉटेज पनीर बनकर तैयार हो गया है| उसके बाद पनीर को अपनी पसंद के आकार में काट लें| बचे हुए पनीर को फ्रिज में रख दें| घर में बने स्वादिष्ट पनीर का इस्तेमाल आप दो से तीन तक कर सकते है|

- Advertisement -