मसाला बाटी रेसिपी हिंदी में । Masala bati recipe in Hindi

मसाला बाटी रेसिपी हिंदी में । Masala bati recipe in Hindi

भारत में आपको अलग अलग जगह पर अलग अलग तरह की बाटी (Masala bati recipe in Hindi) देखने को मिलती है। चलिए अब हम आपको घर पर मसाला बाटी बनाने की रेसिपी बता रहे है।

मसाला बाटी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप गेहूं का आटा, आधा कप सूजी, आधा कप बेसन, जरुरत के अनुसार घी, आधा चम्मच काली मिर्च पॉउडर, एक बड़ी इलायची, एक चम्मच साबुत धनियाँ, एक चम्मच सौंफ, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच अजवायन, चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, दो चुटकी हींग, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, स्वादनुसार नमक

- Advertisement -

मसाला बाटी बनाने का तरीका

मसाला बाटी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी के जार में धनियाँ, सौंफ, जीरा, बड़ी इलायची, काली मिर्च, और नमक डालकर सब चीजों को दरदरा पीस लें। उसके बाद एक बाउल में आटा, सूजी और बेसन को छान लें। फिर बाउल में दरदरे पीसे हुए मसाले, अजवायन, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, हींग और बेकिंग सोडा डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

उसके बाद बाउल में तिहाई कप घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद जरुरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। फिर गूंथे हुए आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दें। उसके बाद आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर लोई बना लें। लोई को गोल गेंद के आकर में बना कर प्लेट में रख लें।

यह भी पढ़ें: इंस्टेंट ढोकला रेसिपी हिंदी में

उसके बाद बाटी को ओवन में रख कर बेक कर लें। जब बाटी गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब उन्हें ओवन में से निकाल लें। बस मसाला बाटी बनकर तैयार हो गई हैं। मसाला बाटी को तोड़कर एक प्लेट में रख दें। बाटी के ऊपर देसी घी डालकर पंचरतन दाल के साथ सर्व करें।

- Advertisement -