राइस इडली रेसिपी हिंदी में | Rice idli recipe in Hindi

राइस इडली कैसे बनायें । Rice idli recipe in Hindi

सुबह सुबह ब्रेकफास्ट में राइस इडली (Rice idli recipe in Hindi) मिल जाएं तो बच्चो से लेकर बढ़ो तक सभी खुश हो जाते है| चलिए जानते है की घर पर राइस इडली को कैसे बनाते है|

राइस इडली बनाने के लिए जरुरी सामान
तीन कप राइस, एक उड़द की धूली दाल, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

- Advertisement -

राइस की इडली बनाने का तरीका

राइस इडली बनाने के लिए सबसे पहले राइस और उड़द की दाल को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें| उसके बाद दाल और राइस को 6 से 8 घंटे के लिए भिगो कर रख दें| उसके बाद मिक्सी के जार में दाल को डालकर महीन पीस कर एक बाउल में निकाल लें| फिर मिक्सी के जार में भीगे हुए राइस डालकर दरदरा पीस लें|

दरदरे पीसे हुए राइस को दाल वाले बाउल में डालकर मिक्स कर लें| बाउल में बेकिंग सोडा और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें| मिश्रण को दो से तीन घंटे के लिए ढककर रख दें| फिर इडली बनाने वाले सांचे पर तेल डालकर चिकना कर लें| एक कूकर में आधा लीटर पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें|

उसके बाद कूकर में स्टेण्ड रख दें| उसके बाद इडली के सांचे में घोल डालकर कुकर में रखें स्टेण्ड पर रख दें| कूकर के ढक्कन में से सिटी और रबड़ निकालकर कूकर बंद कर दें| 10 मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट पनीर मखनी रेसिपी हिंदी में

जब कूकर थोड़ा ठंडा हो जाएं तब खोलकर इडली के साँचे को निकाल लें| इडली को प्लेट में निकाल लें| बस राइस इडली बनकर तैयार हो गई है| राइस इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें|

- Advertisement -