मैंगो आइसक्रीम रेसिपी हिंदी में । Mango ice cream recipe in Hindi
मैंगो और मैंगो से बनी चीजें जैसे मैंगो शेक, मैंगो पापड़ और मैंगो आइसक्रीम (Mango ice cream recipe in Hindi) इत्यादि सभी को बेहद पसंद आती है। चलिए आज हम आपको मैंगो आइसक्रीम बनाने की रेसिपी बता रहे है।
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो आम, आधा लीटर फुल क्रीम दूध, एक कप क्रीम, दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, स्वादनुसार चीनी, दो चम्मच टूटी फ्रूटी, आधा चम्मच बारीक कटे बादाम, आधा चम्मच किशमिश
मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। उसके बाद आम को अच्छी तरह से धोकर छील लें। छिलने के बाद गुठली निकाल दें और गुद्दे को छोटे टुकड़ो में काट लें। मिक्सी के जार में आम के गुद्दे के टुकड़ें और स्वादनुसार चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए प्यूरी बना लें।
चौथाई कप ठंडे दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए गुठली रहित घोल बना लें। जब दूध में उबाल आ जाएं तब उबलते हुए दूध में कॉर्न फ्लोर मिले दूध को लगातार चलाते हुए मिला लें। सात या आठ मिनट दूध को पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। एक बाउल में क्रीम और आम की प्यूरी डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
उसके बाद इस मिश्रण को कार्न फ्लोर वाले ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को एक एअर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रीजर में 8 से 10 घंटे के लिए रख दें। 10 घंटे बाद आप देखेंगे स्वादिष्ट मेंगो आइसक्रीम बनकर तैयार हो गई है। मेंगो आइसक्रीम को प्याली में निकालकर ऊपर से टूटी फ्रूटी और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।








