पेठे की ये सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और हर बच्चे से लेकर बड़े तक को पसंद आती है, जानिए इसे बनाने की विधि और घर पर आजमाइए।

पेठे की सब्जी रेसिपी हिंदी में । Pethe ki sabji recipe in Hindi

रोज रोज दाल सब्जी खाकर बोर हो गए है तो आज अपने परिवार के लिए बनाए पेठे की सब्जी (Pethe ki sabji recipe in Hindi)। चलिए आज हम आपको घर पर पेठे की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है।

पेठे की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो पेठा, आधा चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, एक चम्मच हल्दी पॉउडर, दो साबुत लाल मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच चीनी, जरुरत के अनुसार सरसो का तेल, स्वादनुसार नमक

- Advertisement -

पेठे की सब्जी बनाने का तरीका

सबसे पहले पेठे को छील कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। फिर मिक्सी के जार में टमाटर, अदरक डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें। फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में मेथी दाना और हींग डालकर भून लें। उसके बाद साबुत लाल मिर्च डालकर भून लें।

उसके बाद कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। दो मिनट पकाने के बाद धनियाँ पॉउडर, हल्दी पॉउडर, लाल कश्मीरी मिर्च पॉउडर, आधा चम्मच सौंफ पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। मसालें को तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें।

उसके बाद जरुरत के अनुसार पानी डालकर पकाएं। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब कड़ाही में पेठे के टुकड़ें डाल कर मिक्स कर लें। जब पेठे के टुकड़ें मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में चीनी, अमचूर पॉउडर और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: कस्टर्ड एप्पल रोल सेव और कुछ आसानी से मिलने वाली सामग्री के साथ बनने वाली एक लाजवाब और खास डिश है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर भी होती है, जानिए इसे बनाने की विधि।

चार से पाँच मिनट पकाने के बाद कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और कसूरी मेथी मिला लें। धीमी आंच पर सब्जी को पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। बस पेठे की सब्जी बनकर तैयार हो गई है।

- Advertisement -