आलू टमाटर की सब्जी रेसिपी हिंदी में । Aalu tamatar ki sabji recipe in Hindi
बेड़मी पूरी या आटे की पूरी के साथ आलू टमाटर की सब्जी (Aalu tamatar ki sabji recipe in Hindi) सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। चलिए आज हम आपको घर पर आलू टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है।
आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामान
पाँच या छह आलू, तीन टमाटर, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो चुटकी हींग, आधा चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, दो बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
आलू टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका
आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। जब आलू ठंडे हो जाएं तब उन्हें छील लें। एक मिक्सी के जार में बारीक कटा हुआ टमाटर और हरी मिर्च डालकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें। एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा और हींग डालकर भून लें।
उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में हल्दी पॉउडर और धनियाँ पॉउडर डालकर भून लें। एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें। दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में आलू को तोड़कर डाल दें।
उसके बाद कड़ाही में जरुरत एक अनुसार पानी, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पाँच से छह मिनट पकाने के बाद बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिक्स कर लें। गैस को बंद कर दें। बस आलू टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है। गरमा गर्म आलू टमाटर की सब्जी को नान या परांठे या पूरी के साथ सर्व करें।








