दाल फ्रेंकी एक अलग तरह की और बेहद ही स्वादिष्ट स्नैक है जिसे भारत में सभी बहुत पसंद करते हैं, जानें इसे आसानी के साथ अपने घर पर बनाने का तरीका और खुद ही इसका स्वाद आजमाएं।

दाल फ्रेंकी बनाने की विधि । Dal Frankie Recipe in Hindi

दाल फ्रेंकी (Dal Frankie Recipe in Hindi) आपके नाश्ते के लिए एक बेहद ही स्वादिष्ट और चटकारे स्वाद वाली डिश है। इसे बड़ी ही आसानी के साथ घर पर आप बना सकते हैं और इसके लिए आपको मात्र कुछ मामूली सी सामग्री की ही जरूरत पड़ती है। तो, जानें इसकी रेसिपी और अपने घर पर इसे बनाने की कोशिश करें।

आवश्यक चीजें
चना दाल – 1 कप (उबली हुई)
जीरा – 1 छोटी चम्मच
तेल – 1 कप
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
मैदा – 1 कप
नमक स्वाद अनुसार
इमली की चटनी – आवश्यकता अनुसार

- Advertisement -

दाल फ्रेंकी बनाने की विधि

इस स्वादिष्ट दाल फ्रेंकी को आसानी से अपने घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा लें, उसमें 1 छोटा चम्मच तेल और नमक डालें। फिर इसे इसे अच्छे से मिलाएं और उसके बाद पानी डालकर नरम आटा गूँथ लें। अब एक पैन लें, उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें।

इसके बाद पैन में जीरा डालें और इसे थोड़ी देर भूनें। फिर इसमें उबली हुई दाल डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर डालकर 2 मिनट तक भूनें और फिर आंच बंद कर दें। अब आटे से लोई बनाकर उसमें दाल का मिश्रण भर दें। इसे अच्छी तरह से बंद कर दें और पूरी बनाने के लिए रोलर की मदद से बेल लें।

यह भी पढ़ें: आंवले का मुरब्बा बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आने वाला एक लाजवाब स्नैक है, जिसे अब आप बड़ी आसानी के साथ घर पर भी बना सकते हैं, जानें इसे बनाने की विधि और आजमा कर देखें।

उसके बाद एक पैन लें, उसमें तेल डालकर गरम करें। फिर पूरी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। फिर एक प्लेट लीजिए, उसमें पुरी रख दीजिए और उसके ऊपर इमली की चटनी फैलाकर तैयार कर लीजिए। आपकी स्वादिष्ट दाल फ्रेंकी अब परोसने के लिए तैयार है। इसे धनिया पत्ती और टोमैटो सॉस से गार्निश करें और परोसें।

- Advertisement -