बंद गोभी रेसिपी हिंदी में । Band gobi recipe in Hindi
बंद गोभी (Band gobi recipe in Hindi) की सब्जी खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है। चलिए आज हम आपको बंद गोभी बनाने की रेसिपी बता रहे है।
बंद गोभी बनाने के लिए जरूरी सामान
चार कप बारीक कटी हुई बंद गोभी, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच कसूरी मेथी, एक बारीक कटी हुई प्याज, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, आधा कप मटर के दाने, चौथाई चम्मच हल्दी पॉउडर, दो चुटकी हींग, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक
बंद गोभी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा, हींग और कसूरी मेथी डालकर भून लें। जब जीरा भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें। उसके बाद जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर पकाएं।
जब टमाटर मुलायम हो जाएं तब कढ़ाई में हल्दी पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। दो मिनट पकाने के बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई बंद गोभी और मटर के दाने डालकर मिक्स करते हुए पकाएं। कड़ाही को किसी ढक्कन से ढककर धीमी आँच पर बीच बीच बीच में चलाते हुए पकाएं।
जब मटर के दाने और बंद गोभी मुलायम हो जाएं तब कड़ाही में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। बस स्वादिष्ट बंद गोभी की सभी बनकर तैयार है। बंद गोभी की सब्जी को पूरी या नान या चपाती या परांठो के साथ सर्व करें।








