स्वादिष्ट छोले टिक्की चाट बनाने की रेसिपी । Delicious Chole tikki chaat recipe in Hindi
छोले टिक्की चाट (Chole tikki chaat recipe in Hindi) को भारत की सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट चाट के रूप में जाना जाता है। चलिए आज हम आपको आसान तरीके से छोले टिक्की चाट बनाने की रेसिपी बता रहे है।
छोले टिक्की चाट बनाने के लिए जरुरी सामान
चार मध्यम आकार के आलू, एक बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, चौथाई कप मटर के दाने, आधा चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक कटोरी फेंटी हुई दही, चार चम्मच इमली मीठी चटनी, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, दो चम्मच धनियाँ पॉउडर, जरुरत के अनुसार तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक कटोरी छोले की सब्जी, स्वादनुसार नमक
छोले टिक्की चाट बनाने का तरीका
छोले टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आलू को छील कर अच्छी तरह से मैश करके डाल दें। फिर बाउल में बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ और मटर के दाने मैश करके डाल दें। उसके बाद बाउल में स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, एक चम्मच कॉर्न फ्लोर और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
उसके बाद बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर लेकर हाथो की मदद से टिक्की बना लें। उसके बाद एक नॉनस्टिक तवे पर टिक्की तलने के लिए तेल डाल कर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब तवे पर टिक्की डाल दें। टिक्की को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।
जब टिक्की अच्छी तरह से सिक जाएं तब उन्हें तवे से उतार कर एक प्लेट में रख लें। उसके बाद दो टिक्की को एक प्लेट में रख कर हल्का सा तोड़ लें। फिर टिक्की के ऊपर छोले की सब्जी डाल दें। उसके बाद प्लेट में दही और इमली की चटनी डाल दें। फिर स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, चाट मसाला और स्वादनुसार नमक डाल दें।
उसके बाद प्लेट में बारीक कटी हुई प्याज और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डाल दें। बस स्वादिष्ट छोले टिक्की चाट बनकर तैयार हो गई है। छोले टिक्की चाट का मजा अपने परिवार और दोस्तों के साथ लें।








