अगर कभी जल्दबाजी में आपको कुछ बनाना हो तो आटे का हलवा बेहतरीन डिश है, जो बिना ज्यादा किसी झंझट के बन जाती है, जानें इसे बनाने का तरीका और कभी भी बनायें।

आटे का हलवा बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Aate ka halwa recipe in Hindi

आज हम आपको स्वादिष्ट आटे का हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे है

- Advertisement -
   

आटे का हलवा बनाने के लिए जरुरी सामान
एक कप गेहूं का आटा, आधा कप चीनी, चौथाई कप घी, एक चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, एक चम्मच बारीक कटे हुए काजू, चार बारीक कूटी हुई हरी इलाइची, किशमिश

आटे का हलवा बनाने का तरीका और विधि

सबसे पहले एक कड़ाही लेकर गर्म होने के लिए रख दें| उसके बाद कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें| जब घी गर्म हो जाएं तब उसमे आटा दाल दें| आटा डालने के बाद मध्यम आँच पर लगातार चलाते हुए आटे को ब्राउन होने तक भून लें| जब आटा अच्छी तरह से भून जाएं तब कड़ाही में लगभग तीन कप पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

मिश्रण को तब तक मिलाते रहे जब तक सारी गुठलियां खत्म हो जाय| उसके बाद स्वादनुसार चीनी डालकर मिक्स कर लें| गैस की आँच धीमी कर दें और हलवे को पकने दें| धीमी आँच पर हलवे को बीच बीच में चलाते हुए पाँच मिनट पका लें| उसके बाद हलवे में बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए पिस्ता और दो चम्मच घी डालकर पकने दें|

यह भी पढ़ें: आने वाले गर्मियों के मौसम में आम से बनने वाले आम पापड़ को अब आप घर पर भी बना सकते हैं, जानें इसकी विधि और बनयायें।

हलवे को बीच बीच में लगातार चलाते हुए दो से तीन मिनट तक पकाएं| जब हलवा गाढ़ा हो जाएं तब गैस बंद कर दें| गैस बंद करने के बाद हलवे में बारीक पिसा हुआ इलाइची पॉउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें| स्वादिष्ट आटे का हलवा बनकर तैयार हो गया है| गरमा गर्म हलवे को प्लेट में निकालें और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें|

- Advertisement -