फेशियल करने के बाद जरुरी टिप्स हिंदी में । After facial tips in Hindi

फेशियल करने के बाद जरुरी टिप्स हिंदी में । After facial tips in Hindi

खूबसूरत चेहरा लगभग सभी इंसानो की पहली चाहत होती है। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लड़के और लड़कियाँ मसाज और फेशियल कराते है। चेहरे पर फेशियल कराने से स्किन की चमक काफी बढ़ जाती है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में इंसान कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते है जिनकी वजह से फेशियल के बाद चेहरे पर निखार नहीं आता है।

- Advertisement -
   

चलिए अब हम आपको फेशियल के बाद की टिप्स बता रहे है। नीचे बताई जा रही टिप्स को अपनाकर आप आसानी से अपने चेहरे की सुंदरता को बरकरार रख सकते है

1 – फेशियल कराने के तुरंत बाद धूप में जाने से बचना चाहिए, अगर बाहर जाना बहुत ज्यादा जरुरी है तो छाता लेकर जाएं या चेहरे को अच्छी तरह से ढक कर जाएं।

2 – फेशियल कराने के बाद कम से कम 24 घंटे तक चेहरे को फेस वाश से नहीं धोना चाहिए। फेश वाश का इस्तेमाल करने से चेहरे को नुक्सान या फेशियल का असर नहीं आता है।

3 – अगर आपने फेशियल कराया है तो फेशियल के बाद अपना चेहरा गर्म पानी या ठंडे पानी से बिलकुल भी ना धोएं। अगर चेहरा गंदा हो गया है तो सादे पानी से मुँह धो कर हल्के हाथो से मुँह को पोंछ लें।

यह भी पढ़ें: चाहे लड़कियां हों या लड़के, चेहरे पर पिम्पल की समस्या बड़ी आम सी बात है, अब जाने इन पिम्पल से छुटकारा पाने का बेहद ही आसान सा उपाय और आजमा कर खुद देखें।

4 – फेशियल होने के बाद चेहरे को बार बार नहीं छूना चाहिए।

5 – फेशियल कराने के बाद चेहरे पर विटामिन सी का सीरम लगाना फायदेमंद होता है।

6 – फेस मास्क का इस्तेमाल लगभग सभी करते है लेकिन अगर आपने फेशियल कराया है तो कम से कम एक हफ्ते तक चेहरे पर किसी भी तरह का फेस मास्क ना लगाएं।

7 – अगर आपको थ्रेडिंग बनवानी है तो फेशियल से पहले बनवा लें। फेशियल के बाद थ्रेडिंग बनवाने से बचना चाहिए।

- Advertisement -