आलू कचौड़ी रेसिपी हिंदी में | Aloo kachori recipe in hindi

आलू कचौड़ी रेसिपी कैसे बनायें | Aloo kachori recipe in Hindi

छुट्टी के दिन सुबह ब्रेक फ़ास्ट में आलू की कचौड़ी (aloo kachori recipe in Hindi) मिल जाएं तो मजा आ जाता है| चलिए आज हम आसान तरीके से आलू कचौड़ी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

आलू कचौड़ी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप मैदा, चौथाई चम्मच खाने वाला सोडा, तेल, छह माध्यम आकार के आलू, आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच बारीक घिसा हुआ अदरक, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला और नमक

आलू कचौड़ी बनाने की रेसिपी और विधि

आलू कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल कर छील लें| एक बाउल में मैदा और सूजी छान लें| उसके बाद बाउल में बेकिंग सोडा और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर दो चम्मच डालकर मिश्रण में अच्छी तरह से मिला लें| थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें|

नरम आटा गूंथने के बाद बाउल को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें| एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा डालकर भून लें| उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक घिसा हुआ अदरक, धनियां पाउडर डाल कर पका लें|

उसके बाद कड़ाही में उबले हुए आलू को बारीक टुकड़ो में तोड़कर डाल दें| चमचे की मदद से सब चीजों को मिक्स करते हुए दो से तीन मिनट तक फ्राई कर लें| तीन मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा कर लें| उसके बाद गूंथे हुए आटे को हल्का सा दोबारा गूंथ लें|

फिर गूंथे हुए आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर हाथो की मदद से थोड़ा सा बड़ा लें| उसके बाद आलू के मिश्रण में से एक चम्मच मिश्रण लोई के बीच में रख लें| फिर लोई को उंगलियो की मदद से बंद कर लें| बंद करने के बाद लोई को दोनों हाथो की मदद से चपटा सा कर लें| उसके बेलन की मदद से हल्का सा बेल लें|

यह भी पढ़ें: स्वादिष्ट आलू चाट रेसिपी हिंदी में | Delicious Aloo chaat recipe in hindi

एक कड़ाही में कचौड़ी तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब कचौड़ी को डाल दें| मध्यम आंच पर कचौड़ी को सुनहरा होने तक तल लें| आलू की कचौड़ी बनकर तैयार है|

- Advertisement -