अंगूर मलाई की ये डिश बहुत ही स्वादिष्ठ होने के साथ आपके सेहत के लिए भी बड़ी लाभदायक होती है, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और खुद आजमा कर देखें।

अंगूर मलाई रेसिपी हिंदी में । Angur Malai recipe in Hindi

अंगूर मलाई (Angur Malai recipe in Hindi) को पश्चिम बंगाल की सबसे प्रसिद्ध मिठाई के रूप में जाना जाता है। आज हम आपको घर पर अंगूर मलाई बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

अंगूर मलाई बनाने के लिए जरुरी सामान
ढाई लीटर दूध, आधा किलो चीनी, एक कप मिल्क पॉउडर, एक कप मिल्क पॉउडर, आधा चम्मच केसर के धागे, एक चम्मच हरी इलायची पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटे हुए बादाम, दो चम्मच बारीक कटे हुए पिस्ता

अंगूरी मलाई बनाने का तरीका

सबसे पहले डेढ़ लीटर दूध को एक भगोने में करके गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाएं तब भगोने में थोड़ा थोड़ा सिरका या नींबू का रस डालकर मिक्स करते हुए पकाएं। जब दूध पूरी तरह से फट जाएं तब गैस को बंद कर दें। उसके बाद दूध को कपड़ें में डालकर छान लें।

बचे हुए मिश्रण को पानी दो या तीन बार धो कर कपड़ें को एक घंटे के लिए टांग दें। फिर छैना को एक बाउल में निकालकर अच्छी तरह से मसल लें। उसके बाद बाउल में कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर छोटे छोटे गोले बना लें।

उसके बाद एक भगोने में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाएं तब भगोने में हरी इलाइची पीसकर डाल दें। जब चाशनी में उबाल आने लगे भगोने में गोले डालकर पकाएं। 15 मिनट पकाने के बाद गोले लगभग लगभग दोगुने आकार के हो जाएंगे।

उसके बाद गैस को बंद कर दें। एक कड़ाही में एक लीटर दूध डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल जाएं तब थोड़ा थोड़ा मिल्क पॉउडर लगातार चलते हुए मिक्स कर लें। धीमी आँच पर दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं। उसके बाद स्वादनुसार चीनी डालकर मिक्स कर लें। फिर दूध में थोड़े से केसर के धागे डालकर मिला दें।

यह भी पढ़ें: बाजार में महंगे दामों में मिलने वाले अररब्बियता सॉस को अब आप मात्र टमाटर और कुछ आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री के साथ घर पर भी तैयार कर सकते हैं, जानें इसकी विधि और बना कर देखें।

उसके बाद चाशनी वाले गोले डाल कर मिक्स कर लें। गैस को बंद कर दें। बस अंगूर मलाई बनकर तैयार है। बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अंगूर मलाई को एक बाउल में करके फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें। फिर ठंडी ठंडी अंगूर मलाई का मजा लें।

- Advertisement -