अरबी की सब्जी रेसिपी हिंदी में | Arbi ki sabji recipe in Hindi

अरबी की सब्जी कैसे बनायें | Arbi ki sabji recipe in Hindi

अरबी की सूखी सब्जी (Arbi ki sabji recipe in Hindi) पूरी के साथ मिल जाएं तो खाने में आनंद आ जाता है| चलिए आज हम आपको अरबी की सूखी सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे है|

- Advertisement -
   

अरबी की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामान
आधा किलो अरबी, सरसों का तेल, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच अजवायन, चुटकी भर हींग, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, आधा चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, नमक

अरबी की सब्जी बनाने का तरीका

अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को उबाल लें| जब अरबी उबल जाएं तब उन्हें कूकर में से निकाल कर प्लेट में रख लें| अरबी के ठंडा होने पर उन्हें छील लें| फिर छिली हुई अरबी के दो या चार पीस कर लें| एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में अजवायन डाल कर भून लें|

उसके बाद कड़ाही में हींग, हल्दी पाउडर, धनियाँ पॉउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक डाल कर भून लें| उसके बाद कड़ाही में अरबी के टुकड़ें डालकर हल्का सा फ्राई कर लें| फिर कड़ाही में अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें|

यह भी पढ़ें: अंडा भुर्जी रेसिपी हिंदी में

लगभग तीन से चार मिनट धीमी आँच पर पकाने के बाद अरबी को अलट पलट दें| जब अरबी अच्छी क्रिस्पी हो जाएं तब गैस बंद कर दें| बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला दें| गरमा गर्म अरबी की सब्जी को परांठे या पूरी के साथ सर्व करें|

- Advertisement -