अकसर हम सभी के घर पर रात की रोटियां बच जाती हैं, अब उन्हें फेंकने की बजाय आप उनसे बेहद ही स्वादिष्ट कोफ्ते बना सकते हैं, जानें इसे बनाने की विधि और आजमाएं।

बची हुई रोटी के कोफ्ता रेसिपी हिंदी में । Bachi hui roti ke kofta recipe in Hindi

बची हुई रोटी से काफी टेस्टी कोफ्ते बनते है। चलिए अब हम आपको आसान तरीके से बची हुई रोटी से कोफ्ते (Bachi hui roti ke kofta recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी बता रहे है।

बची हुई रोटी के कोफ्ते बनाने के लिए जरुरी सामान
चार बची हुई रोटी, चार उबले हुए आलू, आधा चम्मच जीरा पाउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, दो चम्मच काजू, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, एक चम्मच जीरा, दो हरी इलायची, दालचीनी का टुकड़ा, चार लौंग, एक बारीक कटी हुई प्याज, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, एक चम्मच धनियाँ पॉउडर, दो बारीक कटे हुए टमाटर, आधा कप दही, चौथाई चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी

- Advertisement -

बची हुई रोटी के कोफ्ते बनाने का तरीका

बची हुई रोटी से कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटी को तवे पर डालकर क्रिस्पी बना लें। उसके बाद मिक्सी के जार में सिकी हुई रोटी के टुकड़ें करके डाल कर महीन पीस लें। एक बाउल में पीसा हुआ पॉउडर और उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें।

उसके बाद बाउल में जीरा पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, स्वादनुसार नमक, आधा चम्मच अदरक लहुसन का पेस्ट और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। उसके बाद बाउल में काजू और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिक्स कर लें।

उसके बाद बाउल में से थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथ की मदद से गोल गोल कोफ्ता बना लें। एक कड़ाही में कोफ्ते तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। जब कोफ्ते अच्छी तरह से सिक जाएं तब कोफ्ते को एक प्लेट में निकाल लें।

एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब कड़ाही में जीरा, हरी इलायची, हींग, दालची का टुकड़ा और लौंग डालकर भून लें। उसके बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। जब प्याज भून जाएं तब कड़ाही में हल्दी पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, धनियाँ पॉउडर, जीरा पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें: आलू फिंगर एक कुरकुरे और मसालेदार स्वाद की एक लाजवाब डिश है जिसे आप किसी भी समाय स्नैक के रूप में खा सकते हैं, जानें इसे बनाने का आसान सा तरीका और आजमाएं।

उसके बाद कड़ाही में टमाटर की प्यूरी बनाकर डाल दें। जब मसाला तेल छोड़ दें तब कड़ाही में दही और जरुरत के अनुसार पानी डालकर मिक्स कर लें। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब कड़ाही में कोफ्तो को डाल दें। चार मिनट पकाने के बाद कड़ाही में गरम मसाला, कसूरी मेथी, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला दें। दो मिनट बाद गैस को बंद कर दें। स्वादिष्ट बची हुई रोटी के कोफ्ते बनकर तैयार है।

- Advertisement -