झड़ते बालों की जगह तेज से नए बाल के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस हेयर पैक को आजमाएं। आप इसके परिणाम देख रह जायेंगे अचंभित, बालों का झड़ना भी हो जायेगा बिलकुल ही ख़त्म।

इस नए दौर में बाल झड़ने की समस्या आम सी हो गई है। इसके एक मुख्य वजह हर तरफ धूल और गंदगी है। बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण बालों में अधिक गंदगी होना है। इसके अलावा खान-पान की सही आदतों की कमी, शरीर में हॉर्मोनल बदलाव भी इसके कारण हैं। बालों के झड़ने के कारण के बावजूद, नए बालों को प्राकृतिक रूप से फिर से उगाने के लिए इस हेयर पैक का उपयोग करना एक स्थायी समाधान प्रदान कर सकता है। तो इस ब्यूटी पोस्ट के जरिये हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मेथी के दानों को चार घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन मेथी दानों को साफ कर लें और मिक्स जार में थोड़े से पानी के साथ डाल दें। अब 2 चम्मच दही भी मिक्सर जार में मेथी के दानों के साथ डाल दीजिए और इसे अच्छे से पीस लीजिए और सिर्फ इसका रस निकाल लीजिए।

- Advertisement -

अब इस छने हुए पानी में दो चम्मच करि पत्ते का पाउडर और आधा चम्मच सरसों का तेल मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने बालों सुलझाने के लिए अच्छी तरह से कंघी करें और फिर इस पैक को सिर पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने सिर को शैम्पू से धो लें।इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से नए बाल उगने में मदद मिलेगी और आपके बालों का झड़ना भी रुक जायेगा।

यह भी पढ़ें: बिना ज्यादा किसी खर्चे के अपने घर पर ही बना सकते हैं बाजार में महंगे मिलन वाले फेस वाश, जानिए इस उपाय को अपने चेहरे को बनायें खूबसूरत वो भी मामूली से बजट में।

तो, अगर आपको यह उपाय अच्छा लगे तो इसे घर पर आजमा कर जरूर देखें। निश्चित तौर पर ही आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्राकृतिक रूप से बने इस हेयर पैक की मदद से आप अपने बालों के झड़ने की समस्या का अंत और नए बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

- Advertisement -