मात्र बेसन और कुछ आसानी से उपलब्ध सामन से बना सकते हैं बेसन के चीले, जिसका स्वाद आपको भुलाये नहीं भूलेगा, जानें इसकी विधि और आजमाएं।

बेसन का चीला बनाने की रेसिपी | Besan Chilla recipe in Hindi

चलिए आज हम आपको बेसन का चीला की रेसिपी बनाने का तरीका बता रहे है

- Advertisement -
   

बेसन का चीला बनाने के लिए जरुरी सामग्री
दो कप बेसन, एक बारीक कटा हुआ प्याज, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पॉउडर, चौथाई चम्मच गरम मसाला, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, नमक, तेल

बेसन का चीला बनाने की रेसिपी और तरीका

सबसे पहले एक बर्तन लेकर उसमे दो कप बेसन, लाल मिर्च पॉउडर, गरम मसाला और स्वादनुसार नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें| उसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिलाते हुए घोल बना लें| घोल को तब तक मिलाते रहें जब तक घोल गाँठ या गुठली रहित ना हो जाएं| ख्याल रखें की घोल ना तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला हो|

जब घोल तैयार हो जाएं तब उसमे बारीक कटी हुई प्याज डालकर एक बार फिर मिश्रण को फेंट लें| फिर एक नॉनस्टिक तवा लेकर गर्म होने के लिए रख दें| जब तवा गर्म हो जाएं तब उसमे लगभग दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से फैला दें| जब तेल हो जाएं तो चिली के लिए तैयार घोल में से एक या दो चम्मच घोल लेकर तवे पर डालकर कटोरी या चमचे की मदद से फैला लें|

यह भी पढ़ें: दूध और कुछ आसानी से उपलब्ध सामग्री के साथ घर पर बना सकते हैं बासुंदी की ये लाजवाब डिश, जिसका स्वाद आपको बार-बार खाने के लिए मजबूर करेगा।

जब चीला ऊपर से थोड़ा पक जाएं तो ऊपरी सतह पर तेल लगा दें| उसके बाद पलट कर दूसरी सतह पर भी तेल लगा दें| उसके बाद चिल्ले को दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक सेक लें| जब चीला दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक लें| इसी तरह से बचे हुए घोल से चिली बना लें, बस बेसन का चीला बनकर तैयार है| गरमा गर्म चिलो को टमाटर सॉस या चिली सॉस के साथ परोसें|

- Advertisement -