बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी | Besan ki barfi recipe in Hindi
आज हम आपको बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी बता रहे है
बेसन की बर्फी बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप बेसन, एक कप चीनी, एक कप घी, चार बारीक कूटी हुई हरी इलाइची, बारीक कटे हुए बादाम, दो चम्मच बारीक कटे हुए काजू, चार चम्मच दूध
बेसन की बर्फी बनाने का तरीका और विधि
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर उसमे बेसन को छान कर डाल दें| धीमी आंच पर बेसन को भून लें| जब बेसन अच्छी तरह से भून जाएं तब कड़ाही में घी डाल दें| घी डालने के बाद लगातार चलाते हुए पकाएं| बेसन को तब तक भूने जब तक उसमे बेसन से घी अलग ना हो जाएं|
फिर चाशनी बनाने के लिए एक पैन में एक कप चीनी और लगभग एक कप पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें| पानी को तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी ना बन जाएं| जब चाशनी तैयार हो जाएं तब उसमे इलाइची पॉउडर डालकर मिक्स कर लें| फिर चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें| भूने हुए बेसन में थोड़ी थोड़ी चाशनी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| फिर एक ट्रे लेकर लें और उस पर घी लगाकर चिकना कर लें|
यह भी पढ़ें: बहुत ही आसानी से और झटपट बनायें स्वादिष्ट अंडा करी की डिश, जानें इसे बनाने का तरीका और अपने घर पर आजमाएं।
उसके बाद बेसन और चाशनी के मिश्रण को घी लगी ट्रे में डाल कर अच्छी तरह फैला दें| उसके बाद बारीक कटे हुए बादाम, बारीक कटे हुए काजू और बारीक कटे हुए पिस्ता बर्फी के ऊपर डालकर लगभग 30 मिनट के लिए रख दें| उसके बाद अपने मनपसंद आकार में काट लें| बेसन की बर्फी तैयार है, जब मन करें बेसन की बर्फी का मजा ले सकते है|