बहुत ही आसानी से और झटपट बनायें स्वादिष्ट अंडा करी की डिश, जानें इसे बनाने का तरीका और अपने घर पर आजमाएं।

स्वादिष्ट अंडा करी बनाने की रेसिपी इन हिंदी। | Delicious Anda curry recipe in Hindi

आज हम आपके साथ अंडा करी बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है

- Advertisement -
   

अंडा करी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
चार उबले हुए अंडे, आधा चमच्च जीरा, आधा चमच्च राई, चौथाई चम्मच हींग, चार लौंग, तेज पत्ता, एक बड़ी इलाइची, दो हरी इलायची, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक बारीक कटी हुई प्याज, दो टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच दही, एक चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चमच्च हल्दी, एक चमच्च धनियाँ पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, तेल और नमक

अंडा करी बनाने का तरीका और विधि

अंडा करि बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म होने लिए रख दें| जब तेल गर्म हो जाएं तब तब उसमे उबले हुए अंडे डालकर फ्राई कर लें| अंडे फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकाल लें| फिर कड़ाही में जीरा डालकर भून लें, उसके बाद हींग, राई, तेज पत्ता, लौंग और बड़ी इलायची डालकर भून लें|

फिर कड़ाही में बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भून लें| प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें| प्याज भुनने के बाद अदरक लहुसन का पेस्ट डालकर फ्राई कर लें| फिर कड़ाही में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पॉउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर सब चीजों को मिक्स करते हुए पकाएं| उसके बाद कड़ाही में टमाटर की प्यूरी डालकर मिला लें|

यह भी पढ़ें: अरहर की दाल बनाने की ये खास रेसिपी आएगी सभी को पसंद, जानें इसे बनाने का तरीका और अपने घर पर आजमाएं।

लगभग चार मिनट पकाने के बाद कड़ाही में जरुरत के अनुसार पानी डाल लें| सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं| उसके बाद कड़ाही में उबले हुए अंडे और बारीक कटा हुआ हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें| दो से तीन मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें| स्वादिष्ट अंडा करी बनकर तैयार है, गरमा गर्म अंडा करी को रोटी या नान के साथ सर्व करें|

- Advertisement -