बेसन सेव रेसिपी हिंदी में । Besan sev recipe in Hindi

बेसन सेव कैसे बनायें । Besan sev recipe in Hindi

बेसन के नमकीन सेव (Besan sev recipe in Hindi) बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को बेहद पसंद होते है। चलिए अब हम आपको बेसन के सेव बनाने की रेसिपी बता रहे है।

- Advertisement -
   

बेसन सेव बनाने के लिए जरुरी सामान
दो कप बेसन, आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, दो चुटकी खाने वाला सोडा, एक चुटकी हींग, जरुरत के अनुसार तेल और स्वादनुसार नमक

बेसन सेव बनाने का तरीका

बेसन के सेव बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लें। फिर बाउल में लाल मिर्च पॉउडर, हींग, अजवाइन, बेकिंग सोडा, दो चम्मच तेल और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद जरुरत के अनुसार पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। उसके बाद सेव बनाने वाली मशीन में अपनी पसंद केसव बनाने वाला साँचा लगा दें।

एक कड़ाही में बेसन के सेव तलने के लिए तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाएं तब सेव बनाने वाली मशीन में गूंथा हुआ आटा डाल दें। मशीन को हाथ से दबाते हुए चलाएं। मशीन से निकलने वाले सेव को गर्म तेल में डाल दें। बेसन के सेव को तेज आँच में नहीं सेकें। माध्यम आँच पर करछी की मदद से सेव को अलट पलट कर फ्राई करें।

यह भी पढ़ें: बेबी कॉर्न चिली रेसिपी हिंदी में

बेसन के सेव को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। जब सेव अच्छी तरह से सिक जाएं तब सेव को कड़ाही में से निकालकर प्लेट में निकाल लें। बस इसी तरह से बचे हुए मिश्रण से सेव बना लें। स्वादिष्ट बेसन के सेव बनकर तैयार है। बेसन के सेव को एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

- Advertisement -