ग्लोइंग बॉडी पाने के लिए टिप्स हिंदी में । Body glowing tips in Hindi

ग्लोइंग बॉडी पाने के लिए टिप्स हिंदी में । Body glowing tips in Hindi

सांवला इंसान अपने शरीर के रंग को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहता है। सांवला इंसान अपने शरीर की रंगत को साफ करने के लिए अलग अलग उपाए अपनाता है। कुछ इंसान बाजार में मिलने वाले उत्पाद का इस्तेमाल करते है। जिनके इस्तेमाल से लाभ काफी कम देखने को मिलते है। चलिए आज हम आपको पूरे शरीर का रंग साफ करने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे है। नीचे बताई जा रही टिप्स को अपनाकर आप अपनी बॉडी पर ग्लो ला सकते है।

- Advertisement -
   

1 – नींबू त्वचा की रंगत को निखारने में काफी लाभकारी होता है। नहाने के पानी में एक नींबू का रस मिलाकर नहाने से पूरे शरीर का रंग साफ होता है। नियमित रूप से नींबू रस मिले पानी से नहाने से जल्द लाभ मिलता है।

2 – रंग गोरा करने के लिए चंदन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। नहाने से आधा या एक घंटा पहले चंदन पॉउडर, नींबू रस और गुलाबजल को मिलाकर लेप बना लें। फिर इस लेप को पूरी बॉडी पर लगा लें। जब लेप सुख जाएं, तब ताजे पानी से स्नान कर लें। रोजाना चंदन का लेप लगाने से जल्द आपकी बॉडी का कलर साफ होता है।

3 – प्राचीन समय से बेसन को त्वचा का रंग साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बेसन में नींबू का रस और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को पूरे शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें। जब लेप सुख जाएं तब स्नान कर लें। नियमित रूप से इस लेप को लगाने से आपके शरीर का रंग प्राकृतिक रूप से साफ होता है।

4 – मुल्तानी मिटटी का लेप पूरे शरीर में लगाने से पूरे शरीर का रंग ग्लो करता है।

यह भी पढ़ें: सभी लड़कियां मेकअप पर विशेष ध्यान देती हैं, आज हम आपको नेचुरल मेकअप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देंगे।

- Advertisement -