चाट मसाला बनाने की रेसिपी इन हिंदी | Chaat masala recipe in Hindi
आज हम आपको आसान तरीके से चाट मसाला बनाने की रेसिपी बता रहे है
चाट मसाला बनाने के लिए जरूरी सामान
लगभग 50 ग्राम जीरा, चौथाई चम्मच से थोड़ी कम हींग, लगभग 50 ग्राम साबुत धनियाँ, 20 से 25 ग्राम काली मिर्च, 10 साबुत लाल मिर्च, 100 ग्राम काला नमक, लगभग 20 ग्राम अमचूर पॉउडर, 10 ग्राम टाटरी और सादा नमक
चाट मसाला बनाने का तरीका और विधि
चाट मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी मसालों को साफ़ कर लें| एक पैन लेकर उसे गर्म होने के लिए रख दें| फिर पैन में साबुत धनियाँ डालकर हल्का सा भून लें| फिर भूना हुआ धनियां निकालकर जीरा डाल दें| जीरे को एक या दो मिनट भून कर निकाल लें, ख्याल रखें की जीरा जलना नहीं चाहिए| हल्का सा भुनने से जीरा और धनियाँ की नमी निकल जाती है और स्वाद भी बेहतर हो जाता है|
उसके बाद पैन में साबुत लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर हल्का सा भून लें| फिर काली मिर्च और साबुत लाल मिर्च को पेन में से निकाल लें और गैस बंद कर दें| गैस बंद करने के बाद पैन में हींग डालकर हल्का सा भून कर निकाल लें| फिर एक मिक्सी का जार लेकर उसमे सभी भूने हुए मसालों के साथ साथ टाटरी, काला नमक और सादा नमक डाल दें| उसके बाद मसाले को महीन पीस कर चूर्ण बना लें|
उसके बाद पीसे हुए मसाले को छान लें| छानने के बाद बचे हुए मोठे मिश्रण को अमचूर पॉउडर के साथ एक बार फिर से पीस कर छान लें| बस स्वादिष्ट चाट मसाला बनकर तैयार हो गया है| एक एयर टाइट डिब्बे में चाट मसाला भर कर रख लें| फिर इस चाट मसाले का उपयोग जब मन चाहे करें|








